कानपुर में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी अवैध वेबसाइट और मोबाइल ऐप बेटहब24 डॉट कॉम का इस्तेमाल कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि वे ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने के लिए मास्टर आईडी और सब आईडी नेटवर्क का उपयोग कर रहे थे।
यह कार्रवाई शहर में आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी की कई शिकायतें मिलने के बाद की गई। पुलिस ने मंगलवार रात गोविंदपुरी पुल के पास एक गाड़ी को रोका

अधिकारी ने बताया कि इन दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने किदवई नगर में एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 3.91 करोड़ रुपए नकद, 3 नोट गिनने वाली मशीनें, एक नोट जांचने वाली मशीन और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक लखवानी, राजकुमार, कल्पेश, रवि नाई और विष्णु के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रैकेट का सरगना मनीष उर्फ प्रोफेसर फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights