global-market-trends

नई दिल्ली, 06 अप्रैल । सप्ताह के पहले दिन आज ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गुड फ्राइडे की छुट्टी होने की वजह से पिछले सप्ताह की आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बंद रहे थे। वहीं आज पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण बने डर के माहौल की वजह से डाउ जॉन्स फ्यूचर्स गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 46,390.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

एशिया के नौ बाजार में से तीन के सूचकांकर आज बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हांगकांग, चीन, थाईलैंड और ताइवान के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से हैंग सेंग इंडेक्स, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, सेट कंपोजिट इंडेक्स और ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हो रहा है।

गिफ्ट निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,683 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.69 प्रतिशत टूट कर 6,978.26 अंक के स्तर तक गिर गया है। दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 604.51 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 53,728 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.77 प्रतिशत उछल कर 5,418.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.30 की बढ़त के साथ 4,962.13 अंक के स्तर पर आ गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights