global-market-trends

नई दिल्ली, 25 अगस्त । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा, जबकि एशियाई बाजार में आज दबाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

टेक शेयरों में हुई बिक्री के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,652.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 200.26 अंक यानी 0.76 प्रतिशत टूट कर 25,980.19 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 53,430.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.35 प्रतिशत उछल कर 10,854.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,453.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत फिसल कर 26,106.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 252.91 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,781 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,701.64 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,183.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.21 प्रतिशत लुढ़क कर 25,464 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 372.08 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूट कर 44,390.24 अंक के स्तर तक गिर गया है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.64 प्रतिशत फिसल कर 6,653.93 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,501.67 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,876.38 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत टूट कर 1,599.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights