global-market-trends

नई दिल्ली, 21 जुलाई । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिका स्टॉक मार्केट पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुआ। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 307.16 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूट कर 51,839.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,443.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.05 प्रतिशत फिसल कर 25,508.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 116.42 अंक 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,955.68 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 75.61 अंक यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़क कर 10,524.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 8,340.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,846.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 0.17 प्रतिशत टूट कर 24,242 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 1,737.88 अंक यानी 2.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,879 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.17 प्रतिशत उछल कर 6,304.71 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 307.98 अंक यानी 4.73 प्रतिशत उछल कर 6,824.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,353.36 अंक यानी 3.19 प्रतिशत की उछाल के साथ 43,803.06 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,541.20 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,819.66 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.14 प्रतिशत उछल कर 25,177 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,647.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights