garama-vikas-officer-suspend

बिजनौर, 21 जुलाई । जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी विवेक सिंह के विरुद्ध लगातार मिल रही शिकायतों और विभागीय आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार काे कार्यालय आदेश जारी किया गया।

आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायत मिजापुर महेश सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने आरोप लगाया था कि ग्राम विकास अधिकारी विवेक सिंह विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे। आमजन के कार्य समय पर नहीं कर रहे थे तथा उनके व्यवहार को लेकर भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभाग से कई बार स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद उन्होंने निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया।

कार्यालय आदेश में उल्लेख है कि ग्राम पंचायत सतनपुर, रियाज, महेश्वरी, मोहल्ला धरनी, फरीदपुर मान, मंगोलपुरा और मिजापुर महेश के प्रधानों ने भी उनके कार्य एवं व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने और सरकारी कार्यों में लापरवाही के आरोप भी लगाए गए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights