मनीष अग्रवाल
गंगोह। थानां गंगोह क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से दो व्यक्तियों की जान चली गई थी वहीं कई लोग घायल हो गए थे और दो लोग लापता है । जिस पर जिलाधिकारी व एसएसपी सहारानपुर ने मौके का तत्काल निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही का आदेश दिया था । वही वादी उ0नि0 सतेन्द्र कुमार थाना गंगोह जिला सहारनपुर की एक लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त हसन पुत्र नौसेर अली निवासी असालतपुर फर्रूखनगर थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद के द्वारा राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री ग्राम नया कुण्डा में लाईसेंस से ज्यादा माल का भंडारण करने व प्रतिबन्धित पटाखो का निर्माण एवं जानबूझकर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरो की जान को जोखिम में डालना, जिससे फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण दो मजदूरों की मृत्यु हो जाना तथा दो मजदूरों के लापता होने के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मामला पंजीकृत कराया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात एंव क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में थानां गंगोह प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना गंगोह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हसन पुत्र नौसेर अली निवासी असालतपुर फर्रूखनगर थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद को दूधला गंगोह रोड सत्संग भवन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0 नि0 दीपक राठी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
2. है0का0 मुकेश कुमार थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
3. है0का0 उदित मलिक थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
4. है0का0 अंकुश गोदारा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ।
