nxt-gneration-red-won-by-43run

मुरादाबाद, 26 जुलाई । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में ब्रास सिटी प्री मानसून क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन रविवार को नेक्स्ट जनरेशन रेड की टीम ने नेक्स्ट जनरेशन ब्लू को 43 रन से हराकर जीत दर्ज की। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले वैभव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में नेक्स्ट जनरेशन रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में 114 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव सक्सेना ने 20 रन की पारी खेली जबकि आराध्य गौर 18 और उदय राज 17 ने योगदान दिया। अतिरिक्त 43 रन टीम के स्कोर में अहम साबित हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेक्स्ट जनरेशन ब्लू की टीम 17.3 ओवर में 71 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अल्तमस ने 11 और लक्ष्य ने आठ रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। रेड की ओर से वैभव सक्सेना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।

————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights