मुरादाबाद, 17 मई । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मझोला स्थित वृद्धा आश्रम में रविवार को आचार्य श्री श्री 108 स्वामी हरि चैतन्य महाराज कामा राजस्थान के द्वारा वृद्ध जनों को श्री राम कथा का रसपान कराया गया। महाराजश्री द्वारा बताया गया कि जिसने बुजुर्गों की सेवा कर ली व उनका सम्मान कर लिया। उसने सात जन्मों के पुण्य कर्मों का फल प्राप्त कर लिया।
कथा का संचालन संस्था दीप जन कल्याण समिति बरेली के द्वारा डॉ. मंजीत सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमजीत कौर द्वारा किया गया एवं सभी अतिथियों का स्वागत वृद्ध संस्था सदस्य पंकज कुमार एवं आश्रम प्रबंधक स्नेह सिंह ने किया। इस मौके मिलन विहार की पार्षद गीता सुधांशु कौशिक, मिलन विहार विकास समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सीता रसोई के संचालक उदयभान सिंह, सुप्रीत सिंह सहित समस्त सीता रसोई परिवार उपस्थित रहा। कथा समाप्त होने के उपरांत सभी को फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
