four-criminals-accused-murder

नोएडा, 19 मई । पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले चार बदमाशों को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने सोमवार की देर रात एक बजे के करीब पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन देशी तमंचे, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू, दो मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस उपयुक्त जोन द्वितीय शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले दीपक पुत्र सूरज सिंह उम्र 20 वर्ष की पैसे की विवाद को लेकर 17 मई की रात को अमन पुत्र वीर सिंह, संदीप कुमार पुत्र संजय सिंह आदि ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। डीसीपी ने बताया कि सोमवार की देर रात एक बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि युवक की हत्या करने वाले बदमाश एफएनजी रोड की ग्रीन बेल्ट की सर्विस रोड के रास्ते बाइक पर सवार होकर कहीं पर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की कुछ देर बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाश अमन पुत्र वीर सिंह मूल निवासी ग्राम पहासू बुलंदशहर उम्र 22 वर्ष तथा संदीप कुमार पुत्र संजय सिंह मूल निवासी खेरा जनपद बुलंदशहर उम्र 20 वर्ष हाल निवासी चोटपुर कॉलोनी सेक्टर 63 को लगी है। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जबकि इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए थे, जिनका पीछा करके पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों बाल अपचारी हैं। इनके पास से पुलिस ने तीन अवैध देशी तमंचे, कारतूस, खोखा, हत्या में प्रयुक्त चाकू, दो मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। वही इस घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों ने सोमवार की रात को थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। उन्होंने बदमाशों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस घटना से चोटपुर कॉलोनी में तनाव का माहौल व्याप्त है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights