up-prayagraj-educotion-javal-

प्रयागराज, 04 नवंबर । प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सही दिशा मिलती है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह बातें ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।

उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के विशाल सभागार में वंदना सत्र के बाद आयोजित समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में बुधवार को विद्यालय के विशाल सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वंदना सत्र के उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि विद्यालय स्तर पर आयोजित हिंदी एवं अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के तीनों वर्गों (प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके साथ ही, प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेले में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी भैया-बहनों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के आचार्यगण, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights