fci-silo-bambhaniya-visit

वडोदरा, 13 सितंबर । केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने रविवार को वडोदरा के कायावरोहण स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अत्याधुनिक साइलो संयंत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न भंडारण और प्रबंधन की आधुनिक स्वचालित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा एफसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर संयंत्र के कामकाज की समीक्षा की।

दौरे के दौरान अधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को साइलो संयंत्र की कार्यप्रणाली, सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने अनाज भंडारण, खरीद प्रक्रिया, गेहूं ढोने वाले वैगनों की हैंडलिंग, ऑटोमेशन प्रणाली और प्रयोगशाला (लैब) सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री ने खाद्यान्न के सुरक्षित प्रबंधन और साइलो-आधारित आधुनिक भंडारण तकनीकों से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपने दौरे के क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बांभणिया ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एफसीआई गुजरात क्षेत्र के महाप्रबंधक सुदेश कुमार यादव, उप महाप्रबंधक अमित तिवारी और एफसीआई वडोदरा मंडल के मंडल प्रबंधक शाम लाल सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights