मनीष अग्रवाल

फतेहपुर। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि चार अगस्त को एक वादी इखलाख पुत्र लतीफ ग्राम सलेमपुर नागल द्वारा तहरीर देकर वादी की पुत्री नाजिस को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताडित करना तथा दहेज न देने पर वादी की पुत्री की हत्या कर देना तथा मौके पर पहुँचे वादी व परिवारीजन के साथ भी मारपीट करने के सम्बन्ध मे सुसराल पक्ष के सास,ससुर, पति,देवर,जतेठ, भाभी पर फतेहपुर पर मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में एक वांछित अभियुक्त मर्तका के पति कलीम पुत्र महफुज निवासी चौबारा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को अलीपुर सिम्भालकी नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर
2.उ0नि0 विजयपाल सिह थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर
3.का0 शमशेर अली थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights