मनीष अग्रवाल

फतेहपुर। सहारनपुर जनपद में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर की थाना फतेहपुर पुलिस दिन-रात कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा में जुटी हुई है। दिन ढलने के बाद जब सड़कों पर कांवड़ियों की आवाजाही जारी रहती है, उस समय भी पुलिसकर्मी कांवड़ मार्गों पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं। थाना फतेहपुर प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने रात्रि में टोर्च दिखाकर कावड़ियों को गंतव्य की तरफ जा रहे शिवभक्तों को फलहार व पानी पिलाकर रवाना किया । वही पुलिसकर्मी रात्रि में कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रख रहे हैं।

रास्ते में जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद की जा रही है और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।सहारनपुर पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान “सेवा, सुरक्षा और समर्पण” को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। पुलिस की यह सेवा भावना कांवड़ियों के बीच भी सराहना का विषय बनी हुई है। रात्रि में भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी यह संदेश दे रहे हैं कि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाना पुलिस की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights