student-committed-suicide-by-d

नोएडा, 28 सितंबर । थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक 19 वर्षी छात्र ने बीती रात को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि राम व्रत की 19 वर्षीय

रिकी उर्फ प्रियंका ने बीती रात को घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वह कस्बा सूरजपुर के महामेधा वाली गली में रहती थी। उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी देर रात को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और मृतका के परिजनों से बातचीत कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने आत्महत्या क्यों किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार वह एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights