जालौन : लूटकांड का खुलासा न हाेने पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना

जालौन, 22 मई (हि.स.)। कोंच कोतवाली क्षेत्र में बीती 15 मई को नवीन ज्वैलर्स पर नकाबपोश पांच बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूटकांड की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और लूटकांड का खुलासा नहीं हाे सका है। इसकाे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। इसी वजह से व्यापारी ने गुरुवार को सर्राफा बाजार में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को दो बार अल्टीमेटम दिया था कि यदि लूटकांड का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी धरने पर बैठ जाएंगे। अल्टीमेटम खत्म होते ही व्यापार मंडल ने सर्राफा बाजार में तंबू लगाकर आज धरना पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में है। व्यापारियों ने शुक्रवार 23 मई को बाजार बंद का

आह्वान किया है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय लोहिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण व्यापारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर व्यापार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक लूटकांड का खुलासा नहीं होगा, तब तक व्यापारी धरने पर बैठे रहेंगे। व्यापारियों ने मांग की कि पुलिस प्रशासन लूटकांड का जल्द से जल्द खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कं। व्यापारियों ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानता है तो व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights