ई-मालखाने में माल मुकदमाती का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करें : एसपी सिटी

मुरादाबाद, 22 मई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने महानगर के थाना कटघर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने ई-मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमानुसार माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के

निर्देश दिए। इस मौके पर कटघर सर्किल के क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह व थाना कटघर एसएचओ संजय कुमार उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक नगर निरीक्षण के दौरान पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का

जायजा लिया। उन्हाेंने अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने के लिए निर्देशित किया। शस्त्रों की स्थिति एवं साफ-सफाई तथा थाने पर खड़े वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एसपी सिटी ने जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण व महिला हेल्प डेस्क, पीवीआर की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्हाेंने प्रत्येक जनशिकायत का फीडबैक स्वयं थाना प्रभारी को करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस की विजिबिलटी में सुधार एवं महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights