ek-ped-maa-ke-naam-on-sunday

नई दिल्ली, 05 अप्रैल । ‘एक पेड़ मां के नाम’ आन संडे अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज तिकोना पार्क, लक्ष्मीबाई नगर मार्केट (सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिसर्स आरडब्ल्यूए टाइप–3 एवं 4, लक्ष्मीबाई नगर) नई दिल्ली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

चहल ने स्थानीय निवासियों के साथ पौधे लगाए और कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया एक भावनात्मक एवं सामाजिक जन-अभियान है, जिसके माध्यम से लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प भी है।

चहल ने बताया कि पालिका ने वर्षभर के लिए एक “ ग्रीन कैलेंडर” तैयार किया है, जिसके अंतर्गत हर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एनडीएमसी कि की हरित पहलें और नागरिक सेवाओं से जुड़ी गतिविधियांप्रधानमंत्री के “विकसित भारत @2047” के विज़न के अनुरूप हैं, जहां स्वच्छ हवा, स्वस्थ वातावरण और सतत शहरी विकास को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे अभियानों के माध्यम से एनडीएमसी केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने का कार्य कर रही है, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ कर रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights