मोहाली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई दौरान ईडी ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उक्त गिरफ्तार किया गया अधिकारी गमाडा का टाउन प्लानर बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ईडी ने उक्त अधिकारी को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जालंधर में ही ईडी ने अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गमाडा का टाउन प्लानर जो कि मोहाली में रहता था। किसी जमीनी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने उसे आज जालंधर बुलाया। जालंधर में पूछताछ दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस गिरफ्तारी किस कारण हुई है उसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी हुई नहीं है।

बता दें कि ईडी ने गत दिन पंजाब और मोहाली में कई ठिकानों पर रेड भी की थी। गौरतलब है कि बुधवार सुबह ईडी सहित केंद्रीय एजेंसी की टीमों ने लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित ग्रीन सिटी इलाके में कारोबारी जतिंदर सचदेवा के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने सुबह-सुबह घर, कार्यालय और अन्य परिसरों में जांच शुरू की तथा कारोबारी लेन-देन और दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की। इसके अलावा मोहाली में भी गमाडा के एक पूर्व अधिकारी के घर रेड कर उनसे पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि इसी पूर्व अधिकारी को आज जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था जहां पर उसे गिरफ्तार करने की भी सूचना मिली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights