मुजफ्फरनगर । डी एस पब्लिक स्कूल में बारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्कूल खेल एवं योग शिक्षक रजनीश शर्मा ने शिविर में उपस्थित अध्यापक- अध्यापिकाओं को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक प्राणायाम एवं योगाभ्यास कराये। शिविर में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने खेल एवं योग शिक्षक एरजनीश शर्मा के निर्देशन में शरीर एवं मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने वाले प्राणायाम एवं योगासनों का अभ्यास किया। खेल एवं योग शिक्षक रजनीश शर्मा ने शिविर में भाग ले रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, कटि चक्रासन,पद्मासन, सिंहासन, हलासन जैसे योगासनों सहित अनुलोम विलोम, कपालभाति तथा भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। योग दिवस के अवसर पर आज स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा के आवाह्न पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने अभिभावकों के साथ अपने घरों पर रहकर तथा अपने आसपास आयोजित योग शिविरों में रहकर योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने अपने संदेश में सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को योग दिवस की बधाई देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने योग दिवस पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ स्वस्थ शरीर के लिए योग की आवश्यकता एवं महत्व के विषय में समझाया। सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि योग विश्व को भारत की एक अमूल्य देन है। उन्होंने कहा कि आज की तनाव भरी एवं भागदौड़ भरी जीवन शैली में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 20 से 30 मिनट के योगाभ्यास से ही हम गलत खान-पान एवं जीवन शैली के कारण होने वाली मधुमेह, अनिंद्रा ,तनाव एवं थायराइड , अर्थराइटिस तथा मोटापा जैसी बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामनाओं सहित ‘ करो योग रहो निरोग ‘ एवं ‘हर रोज करेंगे योग’ के उद्घोष सहित प्रतिदिन योग करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights