मनीष अग्रवाल
सहारनपुर । जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहारनपुर की अध्यक्षता में थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत माता शाकुम्भरी देवी मन्दिर मेला की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबन्धन, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मन्दिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर मेला क्षेत्र में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा मेला अवधि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम बेहट, थानां प्रभारी सहित सभी विभागों से अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
