मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के पावन अवसर पर रविवार को मंत्री जसवंत सैनी , मंत्री ब्रिजेश सिंह, सदर विधायक राजीव गुम्बर , जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा अन्य अधिकारीगण के साथ थाना गागलहेड़ी क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनन्दन सहारानपुर एवं सदर विधायक राजीव गुम्बर ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों का अभिनंदन किया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की गई। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान पुष्पवर्षा से कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिवभक्तों ने भी हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
