मनीष अग्रवाल

देवबंद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की रात्रि को देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक देवबन्द कपिल देव मय पुलिस टीम के साथ देवबन्द से बरला जाने वाली सड़क पर गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि सांपलाखत्री गांव के जंगल में दो व्यक्ति एक बछडे की गोकशी की फिराक में हैं। इस सूचना पर विश्वास कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो बछडे की रमभाने की आवाज सुनाई दी । नजदीक जाकर देखा तो दो व्यक्ति गोकशी करने का प्रयास कर रहे हैं । पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख गोकशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गौकश अभियुक्त
शकील पुत्र यामीन कुरैशी निवासी मौहल्ला पठानपुरा थाना देवबन्द
के बायें पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य गौकश अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार गौकश/अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त शकील उपरोक्त के कब्जे से तमंचे,जिंदा खोखा कारतूस , जिंदा गोवंश, मोटर साइकिल एवं गोकशी करने के उपकरण बरामद हुऐ। घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त शकील उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोवध अधिनियम, पुलिस मुठभेड, आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के लगभग आठ अभियोग पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights