demand-to-name-the-media-audit

नैनीताल, 14 सितंबर । नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड की नैनीताल इकाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर नैनीताल के सूचना कार्यालय में बने मीडिया सभागार का नाम जनपद के जिला सूचना अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर को निधन हुआ। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं और पत्रकारों से उनके मधुर संबंध रहे। संगठन ने कहा कि उनके योगदान और पत्रकारिता जगत से जुड़ाव तथा उनके प्रयासों से ही नैनीताल सूचना कार्यालय में बने मीडिया सभागार का नाम स्वर्गीय जोशी के नाम पर रखा जाना उचित होगा। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं मंडलायुक्त, सूचना महानिदेशक, जिलाधिकारी नैनीताल, सूचना विभाग के अपर निदेशक, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष तथा सूचना विभाग के संपादक आदि को भी भेजी गई है। इस अवसर पर नगर के समस्त पत्रकारों ने जिला सूचना कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर स्वर्गीय जोशी को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights