देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए यातायात में बड़े बदलाव किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत के कारण देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को 14 अप्रैल तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। देहरादून पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैकल्पिक (डायवर्ट) रास्तों का ही उपयोग करें। रविवार से ही एक्सप्रेस-वे पर यातायात रोककर अलग-अलग मार्गों से वाहनों को भेजा जा रहा है।

सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते
शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → बेहट
रिस्पना पुल → जोगीवाला → लालतप्पड़ → रायवाला → हरिद्वार

छुटमलपुर और बिहारीगढ़ जाने का रास्ता
शिमला बाईपास तिराहा → नयागांव रोड → धर्मावाला चौक → शाकुम्भरी देवी → छुटमलपुर
दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की से देहरादून-मसूरी आने वाले वाहन
छुटमलपुर → बेहट → धर्मावाला चौक → प्रेमनगर → ठाकुरपुर हाईवे → बल्लूपुर चौक

बसों के लिए विशेष रूट
हरिद्वार/ऋषिकेश की ओर से: रिस्पना पुल → आराघर → घण्टाघर → बिंदाल पुल → दून स्कूल
विकासनगर/प्रेमनगर की ओर से: प्रेमनगर → बल्लूपुर → बिंदाल पुल → दून स्कूल
मसूरी की ओर से: मसूरी डायवर्जन → दिलाराम → हाथीबड़कला → सीएसडी तिराहा
रायपुर/सहस्त्रधारा की ओर से: सहस्त्रधारा → सर्वे चौक → दिलाराम → हाथीबड़कला
रुड़की की ओर से: जोगीवाला → रिस्पना → सर्वे चौक → दिलाराम → हाथीबड़कला

देहरादून पुलिस ने खासकर भारी वाहनों के चालकों से कहा है कि वे तय किए गए डायवर्ट रूट का ही पालन करें।

डाट काली मंदिर में प्रवेश बंद
प्रधानमंत्री के दौरे के चलते डाट काली मंदिर में भी सुरक्षा कारणों से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध रविवार शाम 5 बजे से मंगलवार दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा। मंदिर समिति ने सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर यह फैसला लिया है ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights