dcpcr-om-prakash-vyas-chairper

नई दिल्ली, 07 जुलाई । दिल्ली सरकार ने तीन वर्षों से रिक्त दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) का पुनर्गठन किया है। आयोग का अध्यक्ष ओम प्रकाश व्यास को नियुक्त किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से डीसीपीसीआर का पुनर्गठन करते हुए आयोग में एक अध्यक्ष और चार सदस्यों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग नियम, 2008 और भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी संबंधित अधिसूचना के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी हुए कहा कि हर बच्चा सुरक्षित, सम्मानजनक और अवसरों से भरपूर बचपन का हकदार है। दिल्ली सरकार बच्चों के अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का मजबूत और सक्रिय होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अधिसूचना के मुताबिक, ओम प्रकाश व्यास को दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राहुल गौतम, कुंदन कंसकार, स्वाति गुप्ता और मोनिका शर्मा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां संबंधित व्यक्तियों द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी। प्रत्येक नियुक्त व्यक्ति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। हालांकि यदि इससे पहले निर्धारित आयु सीमा पूरी हो जाती है तो कार्यकाल उसी दिन समाप्त हो जाएगा। आयोग के अध्यक्ष के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष और सदस्यों के लिए 60 वर्ष निर्धारित की गई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights