continuous-rain-lashed

नैनीताल, 26 सितंबर । पूरे नैनीताल जनपद में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक बिना एक पल के भी रुके लगातार बारिश हो रही है। इसने जनजीवन प्रभावित कर दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 26 सितंबर को दोपहर एक बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल में 27 मिलीमीटर, हल्द्वानी में 33, कालाढूंगी में 19, रामनगर में 4.6, धारी में 1.0, कैंची धाम में 28, भवाली में 8.5 और रामगढ़ में 34 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। रिपोर्ट में 14 मार्ग बाधित बताए गए हैं, जिनमें ज्योलीकोट-क्वारब मार्ग गरमपानी में फॉग पॉइंट के पास, गर्जिया-बेतालघाट-खैरना, भंडारपानी तल्ली सेठी बेतालघाट, पटोड़ी- जोशीखोला – हल्दियानी, तल्लीपाली – मल्लीपाली, मंगोली-थापला, खनस्यू-रीखाकोट, भल्यूटी-भद्यूनी, फतेहपुर-बेल, भवाली बाइपास मार्ग शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट में विद्युत एवं पेयजल की स्थिति सामान्य तथा नालों की स्थिति भी सामान्य बताई गई है।

नैनीताल। नैनीताल जनपद के ग्राम पंचायत जंगलियागांव में बारिश और कोहरे के कारण आलू की फसल पर झुलसा रोग लगने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में खेतों में आलू की फसल में फूल आने की अवस्था है और फसल के पकने के लिए धूप आवश्यक है। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने जिलाधिकारी से किसानों के हित में फसल का संयुक्त निरीक्षण कराकर उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान के अनुसार उद्यान, कृषि और राजस्व विभाग से पूर्व में भी संयुक्त निरीक्षण की मांग की गई थी। लगातार बारिश और कोहरे के कारण आलू की फसल में झुलसा रोग बढ़ने से फसल के पूरी तरह नष्ट होने की आशंका है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights