मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के रिश्तेदारों पर मारपीट और दबंगई के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां विधायक के साले रिजवान और भांजे एहतिशाम सहित अन्य लोगों पर एक मौलाना के साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, मौलाना ने हाल ही में बुरहानपुर में दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया दी थी, जिससे कथित तौर पर विधायक पक्ष नाराज था। आरोप है कि इसी बात को लेकर जहांगीराबाद थाने के सामने करीब एक दर्जन लोगों ने मौलाना के साथ मारपीट की। घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस मामले में आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ शिकायत करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। कमेटी के अध्यक्ष शमशुल हसन ने आरोप लगाया कि विधायक मुस्लिम समुदाय के हितैषी नहीं हैं और समुदाय के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आधिकारिक तौर पर विधायक या उनके परिजनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। घटना ने राजधानी की राजनीति में हलचल तेज कर दी है और इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights