cm-inaugurated-45-new-ayushman-jan-arogya-mandir

नई दिल्ली, 17 जुलाई । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर 80 प्रकार की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर दिल्लीवासी को अपने घर और कॉलोनी के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसी दिशा में आज दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही 1,100 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लक्ष्य भी पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन केंद्रों पर ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक दवाइयां और 80 प्रकार की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर विधायक तिलक राम गुप्ता, निगम पार्षद किशन लाल, जिलाध्यक्ष अजय खटाना सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights