मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चौकानें वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक परिवार ने अपने घर में गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए सल्फास की गोलियों का इस्तेमाल किया था। सल्फास की गोलियों में नमी बनने से फॉस्फीन गैस बन गई और जब कूलर चलाया गया तो वह गैस पूरे कमरे फैल गई । कमरें जहरीली गैस फैलने के कारण दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और माता-पिता आई में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं ।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किसान ने घर में 25 बोरियां गेहूं रखा था जिसको सुरक्षित रखने के लिए किसान ने बोरियों के अन्दर सल्फास की गोलियां भी रख दी ताकि गेहूं को कीड़ो से सुरक्षित रखा जा सकें।
नमी और गर्मी के कारण सल्फास की गोलियों ने रासायनिक रुप लें लिया और टूटकर फॉस्फीन गैस छोड़ने लगी जो बेहद जहरीली गैस होती । घर किसी सदस्य ने गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर चलाया तो पूरे कमरें में गैस फैल गई और परिवार के सदस्यों को उल्टियां, सांस रुकना और बेहोशी जैसे लक्षण हुए ।
गैस इतनी भंयकर बन गयी कि बच्चों की मौत हो गई और मां-बाप गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है।
यह घटना देश के हर उस किसान को सावधान और चिंतित करने वाली है जो गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए सल्फास की गोलियों का प्रयोग करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights