हापुड़ जिले में थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गांव में भाजपा नेता की बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री से चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने चोरी करने वाले चोर को सुलतानपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान और चोरी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद हुआ है।

कैमरों के फुटेज से खुला राज
नगर के माता मोहल्ला निवासी भाजपा जिला महामंत्री पुनीत गोयल की प्लाईवुड फैक्ट्री काफी समय से बंद पड़ी थी। कुछ दिन पहले फैक्ट्री के कैमरे खराब हो गए थे। 10 जून को पुनीत गोयल फैक्ट्री में कैमरे ठीक कराने पहुंचे और बाद में सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में साफ दिखा कि 8 जून की सुबह एक चोर फैक्ट्री के सामान को खोलता और चोरी करता नजर आ रहा है। 10 जून की सुबह चोर फैक्ट्री से दो मोटर, एक फ्रिज का कंप्रेसर, टूल किट और दो बैटरियां चोरी कर भाग गया था।

चोरी की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
भाजपा नेता की शिकायत पर थाना देहात पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुलतानपुर रोड के पास आरोपी राम सिंह को पकड़ लिया। पूछताछ में राम सिंह ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights