हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ पर चलती मोटरसाइकिल में आग लगने से उस पर सवार युवक जिंदा जल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई और युवक के उतरने से पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अमरोहा जिले के भोगपुरा रहरा निवासी अजीत (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ की ओर आ रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights