शिवम वत्स
मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रतिभाशाली छात्र मोहम्मद अम्मार ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी में एम.फार्म (Pharmacognosy) विशेषज्ञता के लिए प्रवेश प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
इस अवसर पर भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने मोहम्मद अम्मार को बधाई देते हुए कहा कि “अम्मार की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर संस्थान और देश का नाम रोशन करेंगे।”
निदेशक डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि “आईआईटी (बीएचयू) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होना अत्यंत गौरव की बात है। यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा के साथ-साथ संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी प्रमाण है। हम मोहम्मद अम्मार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
उप निदेशक डॉ. पुष्पनील वर्मा ने कहा कि “यह उपलब्धि दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है। अम्मार ने अपने समर्पण से यह सिद्ध किया है और वे अन्य विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श हैं।”
प्राचार्य, फार्मेसी डॉ. सचिन सिंघल और विभागाध्यक्ष अंशिका अग्रवाल ने कहा कि “मोहम्मद अम्मार ने अपनी लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता से संस्थान का गौरव बढ़ाया है। हमें विश्वास है कि वे एम.फार्म के दौरान फार्माकोग्नोसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य करेंगे और नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।”
संस्थान के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मोहम्मद अम्मार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं l”
