bhakti-fest-to-be-held-from-de

नोएडा, 28 नवंबर । वर्तमान समय में जब पूरी दुनिया शांति, जीवन के उद्देश्य और उसके गहन अर्थ की तलाश कर रही है. भारत का कालजयी आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्य को स्वयं से जुडने की राह दिखाता है। इसी भाव को साकार करते हए एशिया के प्रथम एवं सबसे बड़े वैश्विक भक्ति महोत्सव “ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

इंडिया एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि यह महोत्सव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का उत्सव मनाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को इससै जोड़ने की एक अनूठी पहल है।

उन्होंने इस आयोजन के उद्देश्य पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “ग्लोबल भक्ति फेस्ट के मूल उद्देश्य युवा भारत को अपनी सभ्यता का ज्ञान परंपरा की गहराई से परिंचित कराना है। इस महोत्सव का प्रयास अध्यात्स को धार्मिक अनुष्ठानों और ग्रंथों तक सीमित न रखकर उसे दैनिक जीवन का एक रोचक और सार्थक हिस्सा बनाना है। आज की तेज रफ्तार और डिजिटल तकनीक से संचालित दुनिया में जीवन जी रही युवा पीढ़ी के लिए यह महोत्सव कुछ पल ठहरने और आत्मबोध की यात्रा प्रारंभ करने का अवसर प्रदान करेगा।”

इस महोत्सव का उद्धाटन केद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 13 दिसंबर को सायं 5 बजे करेंगे। इस आयोजन में अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 14 दिसंबर को मुख्प अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, विख्यात संत, आध्पात्मिक गुरु एवं विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिष्ठित हस्तियां भी महोत्सव में शिरकत करेंगी।

आध्यात्मिक कूटनीति, संगीत, समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण तथा चेतनापूर्ण वाणिज्य के लिए एक वार्षिक वैश्विक मंच के रूप मे परिकल्पित ग्लोबल भक्ति फेस्ट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस अवसर पर प्रेस वार्ता में मौजूद महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी महाराज ने बताया कि इस महोत्स्व में 13 अखाडे, 12 च्योतिर्लिगों और चार धामों के आध्यात्मिक प्रतिनिधियों सहित संतों एवं धर्मगुरुओं का अद्रुत समागम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही धार्मिक संस्थानों, राष्ट्रवादी साधकों, विद्वानों, दूरदर्शी विचारकों, कलाकारों, स्वास्थ्य एवं कल्पाण विशेषज्ञों और उद्यमियों की भी सहभागिता रहेगी।

10,000 वर्गमीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस महोत्स्व में 100 से अधिक प्रदर्शक ब्रांडों, 20,000 से अधिक बी2बी एवं बी2सी खरीदारों, 2,000 से अधिक विशिष्ट प्रतिनिधियों तथा प्रतिदिन 10,000 से अधिक संगीत प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

जीबीएफ एक्सपो (भक्ति बाजार)- इस प्रदर्शनी में आगंतुकों को प्रामाणिक एवं शुद्ध पूजा सामग्री, पवित्र अर्पण सामग्री, भक्ति से जुड़े उत्पादों, धार्मिक ग्रंथों, देवी-देवताओं की प्रतिमाओं, धार्मिक कलाकृतियों और मंदिरों से संबंधित सामग्री को देखने, उनकी सोर्सिंग करने एवं खरीदने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक पूजा सामग्री से लेकर आयुर्वेद, योग, ध्यान, सात्त्विक आहार , तीर्थयात्रा, आध्यात्मिक तकनीक और चेतनापूर्ण जीवनशैली से जुड़े उत्पादों तक, यह प्रदर्शनी भक्ति एवं अध्यात्म से जुड़े संपूर्ण बाजार को एक ही छत के नीचे लाएगी। साथ ही आस्था एव आध्यात्म से जुड़े उद्यमों के लिए व्यावसायिक संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी।

यह आध्यात्मिक समागम पूजनीय संतों, साध्वियों, आध्यात्मिक गुरुओं, विद्वानौं, नीति निर्माताओं, प्रेरक वक्ताओं, राष्ट्रवादी साधकों और स्वास्थ्य एवं कल्याण विशेषज्ञों के बीच विचारं, मान्समताओं एवं दृष्टिकोणों के सार्थक आदान-प्रदान का मंच बनेगा। इसमें धर्मं , भंक्ति, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत तथा समकालीन जीवन में प्राचीन ज्ञान की प्रासंगिकता पर व्यापक विचारःविमर्श एवं मंथन होगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय परंपराओं की समद्धि को जानने से लेकर सजग एवं चेतनापूर्ण जीवन के महत्व को समझने तक ग्लोबल, भक्ति फेस्ट एक ऐंसा आमंत्रण है, जो हमें न केवल एक सभ्यता के रूप में अपनी पहचान से परिचित कराएगा, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में अपने वास्तविक स्वरूप को जानने का अवसर भी प्रदान करेगा। आस्था के उत्सव से कहीं बढ़कर, ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 भक्ति से आत्मखोज तक, सांस्कृतिक चेतना से आत्मबोध तक और प्राचीन ज्ञान से एक अधिक जागरूक एवं चेतनापूर्ण भविष्य तक की यात्रा है। यह महोत्स्व अध्यात्स और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाकर भारत के मूल स्वरूप एवं उसकी आत्मा को अभिव्यक्त करेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights