नई दिल्ली, 28 नवंबर । सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने बिहार के मोहिउद्दीनगर विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव को अमान्य घोषित करने की कोशिश करने वाली अर्जी को रद्द करने की मांग की थी। जस्टिस विक्रमनाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका खारिज करने का आदेश दिया।
