भारत की अमूल्य विरासत योग का दुनिया में हो रहा सम्मान : नीरज शेखर

बलिया, 21 जून (हि.स.)। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को वीर लोरिक स्टेडियम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सामूहिक योगाभ्यास काशुभारम्भ किया। उन्होंने योग कर सभी लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

नीरज शेखर के अलावा नोडल अधिकारी बलकार सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी योग किया। स्टेडियम में जनपद के हजारों अधिकारी और कर्मचारी भी सामूहिक योगाभ्यास किए। सांसद नीरज शेखर ने सभी लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने योग के फायदे व दैनिक जीवन में निरन्तरता व अनुशासन लाने हेतु प्रोत्साहित किया।कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की इस अमूल्य विरासत का सम्मान हो रहा है। योग प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक समग्र अभ्यास है जो मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि करता है। यह आत्म-खोज, आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। योग न केवल हमें अनुशासन और संतुलन सिखाता है, बल्कि जीवन को भी दिशा देता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने भी योगाभ्यास किया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights