खाद्य सुरक्षा में हो रहे अनुसंधान की दी जानकारी

पौड़ी गढ़वाल, 7 जून (हि.स.)। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस नगर पालिका सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा और विज्ञान के संबंध में खाद्य में हो रहे अनुसंधान की विस्तार से जानकारी दी गई।

शनिवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत ने खाद्य सुरक्षा और विज्ञान के संबंध में खाद्य में हो रहे अनुसंधान और दैनिक उपभोग की खाद्य पर प्रकाश डाला। अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के महत्व की जानकारी दी। अभिहित अधिकारी टिहरी प्रमोद रावत ने फोस्टेक ट्रेनिंग, फोर्टिफिकेशन ईट राईट केंपस पर जानकारी दी। मुख्य अतिथि हिमानी नेगी ने सभी को खाद्य सुरक्षा के नियमों के पालन का आह्वान किया।

व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने सभी व्यापारियों से सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य का ही विक्रय करने की अपील की। इस अवसर पर तीन खाद्य कारोबार कर्ताओं को सम्मानित व दो आंगनवाड़ी को खाद्य रजिस्ट्रेशन प्रदत किए गए। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को घर में घरेलू माध्यम से खाद्य पदार्थ की जांच के लिए किटबुक वितरित किए गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights