अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बछड़े का रात 12:30 बजे किया गया रेस्क्यू, उपचार के लिए तत्काल कराया सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का इंतजाम

नीरज प्रजापति

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गौ सेवक नीशू मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए घायल बछड़े को बचाने का अभियान शुरू किया।
बताया गया कि रात के समय कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसे में गौ सेवक नीशू ने मानवता और गौ सेवा का परिचय देते हुए घायल बछड़े को अपनी बाइक के माध्यम से ही सुरक्षित गौशाला पहुंचाया, जहां उसके उपचार की व्यवस्था कराई गई।
रात के अंधेरे में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गौ सेवक द्वारा दिखाई गई तत्परता और सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते घायल बछड़े को उपचार नहीं मिलता तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।


गौ सेवक नीशू ने कहा कि गौ सेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि आस्था और मानवता का कार्य है। उन्होंने कहा कि गौ माता और गोवंश की रक्षा के लिए वह हर समय सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उनकी इस पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights