करनाल की मंगल कॉलोनी पार्ट टू में उस समय हड़कंप मच गया जब पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग टीम की संयुक्त रेड मारी। इस दौरान भ्रूण लिंग जांच करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच करते हुए काबू किय़ा है। पिछले लंबे समय में स्वास्थ्य विभाग पानीपत की टीम को शिकायत मिल रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ. ललित कुंडू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि करनाल मंगल कॉलोनी पार्ट टू में भ्रूण लिंग की जांच हो रही है। उसके बाद सिविल सर्जन पानीपत द्वारा एक टीम गठित की गई थी। आज हमने लिंग जांच करने वाले गिरोह को पकड़ा है। डॉक्टर ने बताया 30 हजार रुपए लेकर भ्रूण की जांच कर रहे थे।

PunjabKesari

डॉक्टर ने बताया हमने इस रेड से पहले एक फर्जी ग्राहक को तैयार किया था उसके बाद रेड पूरी की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपी का नाम फिलहाल कथित तौर पर संजय बताया जा रहा है, जो पिछले 7-8 महीनों से यहां रह रहा था। उन्होंने कहा हमें जो जानकारी प्राप्त हुई है पहले भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights