3-people-sucide-anather-4-died

नोएडा, 22 मार्च । उप्र के नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले आशुतोष पुत्र रंजीत कुमार उम्र 26 वर्ष मूल निवासी बिहार ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कानी गढ़ी गांव में रहने वाली कुमारी चंचल पुत्री सुभाष उम्र 25 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि गोविंद कुमार पुत्र विजय बहादुर उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम रोजा जलालपुर ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 150 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद अब्बास उम्र 43 वर्ष अपनी सोसाइटी से संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 46 के बी ब्लॉक में रहने वाले 25 वर्षीय युवक शिवम पुत्र ओमप्रकाश को उसके परिजनों ने बीती रात को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रमोद कुमार उम्र 46 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेश कुमार ने बताया कि त्रिपुरा रविदास पुत्र छेदीलाल उम्र 52 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि संतोष पत्नी स्वर्गीय भूले सिंह उम्र 85 वर्ष निवासी ग्राम जलपुरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights