मुजफ्फरनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज हस्तांतरित की गई। किस्त जारी होने का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में किसानों व कृषि विभाग के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से देखा। प्रसारण के दौरान केंद्र पर किसानों की अच्छी उपस्थिति रही।लाइव प्रसारण के उपरांत केंद्र में जनपद स्तरीय रबी वर्कशॉप/सेमिनार/मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही एवं केवीके अध्यक्ष डॉ. हंसराज सिंह ने की।उप कृषि निदेशक ने किसानों को बताया कि फार्म रजिस्ट्री हेतु विशेष कैंप जिले की विभिन्न चीनी मिलों पर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही कृषि विभाग में संचालित योजनाओं, अनुदान एवं तकनीकी सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।डॉ. विरेंद्र सिंह ने रबी फसलों में लगने वाली बीमारियों, रोकथाम विधियों एवं नवीन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने किसानों को फसल सुरक्षा के लिए नियमित निरीक्षण और संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने अपनी समस्याएँ भी अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों व अधिकारियों का आभार व्यक्त कर गोष्ठी का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights