झारखंड के धनबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के बिना ही 13 साल की बच्ची मां बन गई है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्ची का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

13 साल की बच्ची गिरिडीह की रहने वाली बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची और नवजात स्वस्थ हैं। दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बच्ची के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उस लड़के की वजह से नाबालिग गर्भवती हुई और बेहद कम उम्र में मां बन गई। हालांकि परिजनों ने अब तक पूरे मामले में थाने में शिकायत नहीं की। सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बच्ची से शादी को तैयार है।

डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची और नवजात स्वस्थ हैं। उम्र काफी कम होने की वजह से प्रसव को लेकर खतरे की आशंका बनी हुई थी। इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने सावधानी के साथ सुरक्षित प्रसव कराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights