व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रयोग किये जा रहे 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

नैनीताल, 3 मई (हि.स.)। नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड के गरमपानी और खैरना क्षेत्र में शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग को लेकर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्व विभाग तथा कुमाऊं मंडल विकास निगम के संयुक्त अभियान में 9 प्रतिष्ठानों में 12 घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग किये जाते पकड़े गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय दल ने इण्डेन गैस सर्विस बेतालघाट की टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जांच की। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाए 12 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त कर इण्डेन गैस सेवा प्रबंधक के सुपुर्द किया गया।

अभियान में पूर्ति निरीक्षक सरना सुनीति रावत, पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा अनीता पंत, विजय सिंह, रवि पांडे, मोहन चंद्र काण्डपाल व कुंदन सिंह बिष्ट सहित संबंधित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights