झारखंड के गढ़वा जिले में एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ प्रेमी जोड़ों ने थाने के बाहर ही तुरंत शादी कर ली। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

जेल से छुटने के बाद कपल ने सड़क पर ही रचाई शादी
शहर में दो दिन पहले एसडीएम और पुलिस ने मिलकर चार बड़े होटलों में छापा मारा। इस दौरान 14 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इनमें से कुछ लोगों के बारे में देह व्यापार से जुड़े होने की भी बात सामने आई। पुलिस सभी को थाने ले आई और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी करने लगी। तभी चार जोड़ों के परिवार वाले थाने पहुंचे और पुलिस से अपने बच्चों को जेल न भेजने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों की शादी कराने के लिए तैयार हैं।

कुछ ही मिनटों में पूरी हुई शादी
इसके बाद पुलिस ने बॉन्ड भरवाकर उन जोड़ों को छोड़ दिया। थाने से बाहर निकलते ही इन प्रेमी-प्रेमिकाओं ने वहीं सड़क पर शादी कर ली। उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और लड़कों ने लड़कियों की मांग में सिंदूर भर दिया। इस तरह कुछ ही मिनटों में उनकी शादी पूरी हो गई। यह अनोखी घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights