उत्तर प्रदेश के मथुरा में साधु-संतो और हिंदूवादी नेताओं की ओर से मुस्लिम कारोबारियों पर पाबंदी लगाने के लिए लोगों से अपील की जा रही थी। इसी बीच एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जो वाकई हैरान करने वाली है। दरअसल, इस वीडियो में एक युवक होटल बर्तन टॉयलेट में धोता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं होटल तो हिंदू के नाम से था लेकिन चलाने वाला मुस्लिम निकला है। फिलहाल इस मामले में बाद पुलिस और श्रम विभाग ने कार्रवाई की। पुलिस ने होटल संचालक भूरा खान और उसके नाबालिग भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

11 सेकेंड का वीडियो सामने आया
आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो मथुरा के बरसाना-गोवर्धन रोड पर बीके बृजवासी फैमिली रेस्टोरेंट का है। यह वीडियो केवल 11 सेकेंड की है लेकिन पोल कई साल की खोल रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक किशोर टॉयलेट के अंदर बैठा है। यहां एक टब में गंदे बर्तन रखे हैं। किशोर टॉयलेट के फर्श पर रखकर बर्तन धो रहा है। फिर उसे गंदे पानी में डाल रहा है।

बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज
इस मामले को लेकर बरसाना थाने के एसआई अवधेश कुमार पुरोहित ने उसी थाने में मुकदमा दर्ज कराई है।  उन्होंने बताया- 31 मई को सोशल मीडिया पर टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो सामने आया है। इसमें होटल के अंदर सार्वजनिक बर्तनों को गंदे दूषित पानी से धो रहा है। साथ ही गंदे स्थान पर यात्रियों के खाने के बर्तन को धुल रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। मैं और कॉन्स्टेबल महेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर देखा।

यहां पता चला गोवर्धन रोड पर बीके बृजवासी फैमिली रेस्टोरेंट का संचालन भूरा खान कर रहा है। जो कि मथुरा के इलियास खिड़की के मोहल्ला शेरगढ़ का निवासी है। वहां देखा यात्रियों को खाना खिलाए जाने के बाद होटल संचालक भूरा खान बर्तनों को टॉयलेट में साफ करवाता है। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा पर संकट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights