बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर हॉस्पिटल में घुसकर एक डॉक्टर पर चाकू से वार किया गया और फिर उसके सीने में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

अब जानिए पूरी वारदात 
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर राजकुमार (45) नगीना धामपुर मार्ग पर शिवालय हेल्थ केयर के नाम से चिल्ड्रन हॉस्पिटल चलाते थे। वह  गाजियाबाद के रहने वाले थे और करीब दो साल से नगीना में प्रेक्टिस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम साढ़े छह बजे उनके क्लीनिक पर एक युवक आया और डॉक्टर राजकुमार के सीने में गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन, वहां पर उनकी मौत हो गई।

क्यों दिया इस वारदात को अंजाम?  
पुलिस को सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूछताछ में स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर राजकुमार अपने केबिन में बैठे थे। तभी एक युवक अस्पताल में आया और कहने लगा कि मुझे अपने बेटे का पर्चा दिखाना है और डॉक्टर राजकुमार के केबिन में घुस गया। इसके बाद उसने गर्दन और सीने पर चाकू से वार किए और फिर फायर कर दिया। गोली डॉक्टर के सीने में लगी। अत्यधिक खून निकलने से उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और हत्याकांड की वजह भी पुलिस तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights