मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में उन्हें दोषी करार दे दिया है। थोड़ी देर में उनकी सजा का ऐलान होगा। अब्बास अंसारी को सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी भी जा सकती है। 

जानिए क्या था मामला ?
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ के पहाड़पुरा इलाके में एक जनसभा में अब्बास अंसारी ने कथित तौर पर विवादित बयान दिया था। आरोप था कि उन्होंने अधिकारियों को सत्ता में आने के बाद हिसाब-किताब करने की धमकी दी, जिसे हेट स्पीच माना गया। शहर कोतवाली में सब-इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद की तहरीर पर अब्बास, उमर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आज इस मामले में सुनवाई हुई और अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights