हिमांशु प्रजापति बने चिकित्सा विंग के जिला अध्यक्ष, अति पिछड़ा वर्ग के डॉक्टरों को मिलेगा मजबूत मंच
–भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक में चिकित्सा विंग का गठन, कई डॉक्टरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (नीरज प्रजापति)। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें मोर्चा की चिकित्सा विंग का विधिवत गठन किया गया। बैठक में एमबीबीएस, बीएएमएस समेत विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों से जुड़े दर्जनों डॉक्टरों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति की मौजूदगी में संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एमबीबीएस डॉक्टर हिमांशु प्रजापति को चिकित्सा विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं बीएएमएस डॉक्टर शाकिब अली को जिला महासचिव, डॉक्टर हिमानी कुमारी को जिला उपाध्यक्ष, डॉक्टर ईश्वर प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, रजत पहाड़वाल को जिला उपाध्यक्ष, डॉक्टर मनोज प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, ग्लैक्सी हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर अंबार हुसैन को जिला उपाध्यक्ष तथा डॉक्टर अनिल सैनी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर संघर्ष को तैयार है। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी कीमत पर डॉक्टरों का शोषण नहीं होने देगा और उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे चिकित्सा विंग को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और संगठन का सहयोग मिल सके। बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों और संगठन पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। माहौल उत्साह और संगठनात्मक जोश से भरपूर दिखाई दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights