कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है यहां शनिवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के देवगांव में सौतेली मां की डांट से नाराज सगे भाई-बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तबियत बिगड़ने लगी तब दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां देर रात दोनों की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों के मुताबिक रामचंद्र राजभर सउदी अरब में हैं,पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी सरोज नाम की महिला से की थी जिससे उनके आठ व छह वर्ष के दो बच्चों के अलावा पहली पत्नी के पुत्र राजन व संजना रहते हैं। दिन में किसी बात को लेकर घर में कहासुनी होने लगी। सरोज ने राजन व संजना को डांटा-फटकारा। इसके बाद वे अपने दोनों बच्चों को लेकर बाहर चली गई, बाद में लौटी तो राजन व संजना को बेहोशी हालत में देखा, दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था।इस हाल में देख कर सरोज ने शोर मचाना शुरू किया जिससे पड़ोस के लोग आ गए। लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कोटवा व जिला अस्पताल ले जाया गया।हालत गंभीर बता डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात लगभग एक बजे दोनों की मौत हो गई। सीओ उमेश चंद्र भट्ट, थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सौतेली मां की डांट से आहत भाई,बहन ने जहर खा कर दी जान, मां की दस वर्ष पहले ही हो गई थी मौत
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Apr 21, 2025
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
