सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,500 रुपये दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,830 रुपये रहा। वहीं चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि गुड फ्राइडे के मौके पर एमसीएक्स बाजार बंद रहा। हालांकि, गुड रिटर्न्स के अनुसार देश के कई बड़े शहरों में सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली: 22 कैरेट ₹1,36,690 | 24 कैरेट ₹1,49,110
  • मुंबई: 22 कैरेट ₹1,36,540 | 24 कैरेट ₹1,48,960
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट ₹1,36,590 | 24 कैरेट ₹1,49,010
  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹1,37,490 | 24 कैरेट ₹1,49,990
  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹1,36,540 | 24 कैरेट ₹1,48,960
  • हैदराबाद: 22 कैरेट ₹1,36,540 | 24 कैरेट ₹1,48,960

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights