-------------------

नई दिल्ली, 21 जुलाई । उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि से मुलाकात की।

इस दौरान जोशी ने सीडीएस को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वार्ता के दौरान दोनों के बीच सैन्य परंपराओं, गढ़वाल राइफल्स से जुड़े अनुभवों और भारतीय सेना की गौरवशाली विरासत पर चर्चा हुई।

सैनिक कल्याण मंत्री ने देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम में आर्मी बैंड की प्रस्तुति की व्यवस्था कराने और वहां विकसित किए जा रहे सैन्य संग्रहालय के लिए भारतीय सेना से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जोशी ने सीडीएस को सितंबर माह में देहरादून में पूर्व सैनिकों की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights